अनुपम चन्द्र/एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रही गर्मी का पारा 27 मई तक यूं ही बेहाल करता रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, बुधवार तक लखनऊ का तापमान 41 डिग्री सेल्सियम के पार जा सकता है।
गुरुवार से तापमान में कमी की उम्मीद है। बादल छाने के साथ शुक्रवार को लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बौछारें भी पड़ सकती हैं।
—————————————————–
कृपया ध्यान दें।
एलायंस टुडे हिंदी न्यूज वेब पोर्टल पिछले तीन सालों से अपने दर्शकों-पाठकों को निष्पक्ष और सच्ची खबरें निरंतर उपलब्ध करा रहा है। यह मीडिया जनता के सहयोग से जनता के लिए संचालित है। लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए यह मीडिया किसी काॅरपोरेट घराने या राजनीतिक दलों से कोई सहयोग नहीं लेता है। अतः दर्शकों-पाठकों से आशा है कि वे इस मीडिया को अपना उल्लेखनीय योगदान देने का कष्ट करेंगे। स्वैच्छिक योगदान के लिए पेज पर दिए गए लिंक का प्रयोग करें। आपको ऑनलाइन योगदान की रसीद भी तत्काल प्राप्त हो जाएगी। धन्यवाद।
प्रबंध निदेशक