एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बडनोर से भेंट करके उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ‘प्रयागराज कुम्भ-2019’ में आगमन हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को अंगवस्त्र, ‘प्रयागराज कुम्भ-2019’ का ‘लोगो’ तथा कुम्भ से सम्बन्धित साहित्य भी भेंट किया।