सुरेंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

alliancetoday
alliancetoday

एलायंस टुडे ब्यूरो

अमेठी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हार के बाद अमेठी को बेहद चर्चा में लाने वाले सुरेंद्र सिंह हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त वसीम को आज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी है। जामो सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी तथा लोकसभा चुनाव में काफी सक्रिय सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्या कांड के मुख्य आरोपी वसीम को कल देर रात देर रात जामो में हुई मुठभेड के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुठभेड में वसीम के पैर में गोली लगने की बात बताई जा रही है। वसीम की गिरफ्तारी के साथ नामजद सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी दया राम ने मुठभेड के बाद वसीम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में अब नामजद पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है। वसीम को मुठभेड के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है। अमेठी में शनिवार (25 मई) देर रात स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर गई थी। रविवार (26 मई) की शाम दिवंगत पूर्व प्रधान के बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर जामो पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके तहत पुलिस ने वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद्र बीडीसी, रामनाथ गुप्ता के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। इनमें से अब तक सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्र मंत्री स्मृति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें एक साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक-एक कर पुलिस ने सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।रामचंद्र बीडीसी, धर्मराज ,नसीम,गोलू को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। गुरुवार की रात जामो थाना क्षेत्र में ही पुलिस और वसीम की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों और से गोलियां चली और वसीम को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे सीएससी जामो में भर्ती कराया गया है ।पुलिस सूत्रों के मुताबिक वसीम को पैर में गोली लगी है अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने वसीम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *