
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजीव यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद प्रताप सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा रिजवान अहमद को प्रांतीय संगठन मंत्री नामित किया गया।
परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार निगम ने बताया कि ये कर्मचारी उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जनपद इटावा के भी पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को राज्य कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक इटावा में होगी। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।