एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। महंगाई भत्ते व पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के राज्य कर्मचारी 25 सितंबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश (निगम गुट) की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक कानपुर में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार निगम प्रांतीय अध्यक्ष व संचालन सुरेंद्र पाल सिंह पटेल प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।
बैठक में केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा प्रदेश राज्य कर्मचारियों के रोके गए महंगाई भत्ते व पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने के संबंध में 10 अगस्त 2020 को प्रस्तावित धरना की तिथि को आगे बढ़ाते हुए संबंधित विषय पर अन्य प्रदेश के कर्मचारी संगठनों से दूरभाष पर वार्ता कर दिल्ली के जंतर मंतर पर 5000 कर्मचारियों के साथ 25 सितंबर 2020 को विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में लल्लन विकास सक्सेना प्रांतीय उपाध्यक्ष, राम विरज रावत प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कानपुर के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।