LIVE Cyclone Amphan Update: भयंकर तूफान की तबाही

LIVE Cyclone Amphan Update
LIVE Cyclone Amphan Update

एजेंसी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात एम्फन की हवा की गति 155-165 से लेकर 185 तक हो सकती है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवाएं और भारी बारिश शुरू हो गई है।

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार कोलकाता के समीपवर्ती दक्षिण 24-परगना जिले और पूर्वी मिदनापुर के तटीय भाग दीघा और हल्दिया में नामखाना, फ्रेजरगंज, सागर द्वीप और काकद्वीप जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू हो गई है।पश्चिम बंगाल में तूफान के चलते दो लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, दीघा में भारी लैंडफॉल दर्ज किया गया है। दीघा तट पर बारशि के साथ 160-170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं की टक्कर हुई। हावड़ा और भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के प्रमुख मोहापात्रा ने बताया कि भद्रक और बालासोर (ओडिशा में) 2-3 घंटों के लिए हानिकारक प्रभाव जारी रहेगा।

इसके बाद ओडिशा पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा। तूफान की गति से आशंका है कि कोलकाता में काफी नुकसान हो सकता है।
एनडीआरएफ के डीजी ने बताया कि तटों से लोगों को निकालने का काम जारी है। पश्चिम बंगाल से अभी पांच लाख और ओडिशा में 1,58,640 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि ओडिशा वाले कंमाडेंट बालासोर में कैंप कर रहे हैं और बंगाल के कंमांडेंट काकद्वीप में कैंप कर रहे हैं। सभी टीमों के पास सेटेलाइट संचार सिस्टम है। हमारे पास अत्याधुनकि पेड़ कटाई और खंभों की कटाई की मशीनें हैं। बंगाल में दो टीमें रिजर्व में रखी गई हैं जिसमें से एक टीम अभी कोलकाता में तैनात की जा रही है।

एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि तूफान का लैंडफाल शुरू हो गया है। हमारा काम लैंडफाल के बाद शुरू होगा। ओडिशा और बंगाल में टीमें तैनात की गई हैं। हम हालात पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। 19 टीमें पश्चिम बंगाल में लगी हुई हैं। 20 टीमें ओडिशा में तैनात हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी टीमों को पीपीई कटिें मुहैया कराई गई हैं।

एम्फन चक्रवात के दौरान महिला ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अग्निशमन वाहन के अंदर एक लड़की को जन्म दिया। उप अग्निशमन अधिकारी पी के दास ने कहा कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें महाकालपाड़ा में सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार दास ने बताया कि परिवार ने इसे लेकर सुबह आठ बजे जानकारी दी।

फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत महिला की मदद के रवाना हो गई, लेकिन चक्रवात के कारण टूटे पड़े पेड़ के कारण वहां पहुंचने में देरी हो गई। महिला को लेकर आते वक्त रास्ते में ही उसे लेबर पेन होने लगा, जिसके बाद उसने अग्निशमन वाहन के अंदर बच्ची को जन्म दिया।

एनडीआरएफ के प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि ओडिशा के तटीय इलाकों के पास हवा की गति बढ़ी है और पारादीप में लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। पश्चिम बंगाल में हवा इतनी तेज नहीं है। ओडिशा ने बालासोर और भद्रक और पश्चिम बंगाल से लगभग 1.5 लाख लोगों को निकाला है। 3.3 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है।

उन्होंने कहा, श्हमारा ध्यान लैंडफॉल के समय और संभावित गति पर ध्यान है। इस दौरान 4 से 5 मीटर की समुद्री लहरें उठने के आसार हैं। एनडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रही हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 41 टीमें तैनात हैं।

आइएमडी कोलकाता ने जानकारी दी थी कि चक्रवात दीघा से 177 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में केंद्रीत रहा। इसके कोलकाता के करीब उत्तर उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। चक्रवात के मई 21 की सुबह तक तीव्र रहने की संभावना है।

भारतीय नौसेना ने जानकारी दी है कि चक्रवात एम्फन के मद्देनजर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए जेमिनी बोट और मेडिकल टीम के साथ 20 बचाव दलों को तैयार हैं। इसके अलावा नौसेना के एयरक्राफ्ट नौसेना स्टेशनों विशाखापतनम में आईएनएस डेगा और अराकोणम में आइएनएस राजाली राहत-बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने कहा कि यह चक्रवात 18-19 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आज देर शाम तक इसके जमीन से टकराने की आशंका है। अगले 6-7 घंटे काफी महत्वपूर्ण है। एम्फन सुपर साइक्लोन से अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

बंगाल की खाड़ी मे उठे चक्रवात एम्फन के कारण कल सुबह 5 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। इस दौरान कोरोना वायरस के मद्देनजर संचालित विशेष विमानों का भी संचालन नहीं होगा। हवाई अड्डे के निदेशक ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय तटरक्षक जहाजों और विमानों को बचाव और राहत प्रयासों के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (प्डक्) ने जानकारी दी थी कि पारादीप में 102 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चांदबली में हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इसके बालासोर में 61 किलोमीटर प्रति घंटा और पुरी में 41 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली हैं। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि चक्रवात एम्फन आज सुबह 10.30 बजे ओडिशा के पारादीप से 120 किलोमीटर दूर था।

बंगाल तट पर पहुंचने के दौरान तेज हवाओं के साथ राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश और 4 से 5 मीटर की समुद्री लहरें उठने के आसार हैं। बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता के जिले प्रभावित होने की उम्मीद है। इससे भारी तबाही की आशंका हैै।

केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों को सतर्क करते हुए भारी तबाही की चेतावनी दी है।

———————————————————————————————–

कृपया ध्यान दें।

एलायंस टुडे हिंदी न्यूज वेब पोर्टल पिछले तीन सालों से अपने दर्शकों-पाठकों को निष्पक्ष और सच्ची खबरें निरंतर उपलब्ध करा रहा है। यह मीडिया जनता के सहयोग से जनता के लिए संचालित है। लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए यह मीडिया किसी काॅरपोरेट घराने या राजनीतिक दलों से कोई सहयोग नहीं लेता है। अतः दर्शकों-पाठकों से आशा है कि वे इस मीडिया को अपना उल्लेखनीय योगदान देने का कष्ट करेंगे। स्वैच्छिक योगदान के लिए पेज पर दिए गए लिंक का प्रयोग करें। आपको ऑनलाइन योगदान की रसीद भी तत्काल प्राप्त हो जाएगी। धन्यवाद।

प्रबंध निदेशक

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *