लालू यादव पर आ सकता है कोरोना का संकट, जानें क्यों ?

Lalu Yadav may face corona crisis, know why?

एलायंस टुडे ब्यूरो

रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी लालू यादव ( Lalu Prasad Yadav ) की सुरक्षा में तैनात किए गए थे।

उनमें कोरोना का संक्रमण कैसे आया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद अभी अपनी गंभीर बीमारियों का रिम्स में इलाज करवा रहे हैं।

लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) बिरसा जेल के कैदी हैं। वे रिम्स के पेंईंग वार्ड में इलाजरत हैं। रिम्स में कोविड वार्ड के पास ही उनका वार्ड है। इससे उन्हें संक्रमण का खतरे का डर पहले भी जताया गया था। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी सुखदेवनगर थाना का जवान है। वह लालू की सुरक्षा में तैनात था।

यह भी पढ़ें – सपनों के भय को दूर करता है भगवान श्री राम का ये मंत्र

यह भी बताया जा रहा है कि वह छुट्टी लेकर गांव बिहार गया हुआ था। गांव से वापस आने के बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा आज रांची में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों रांची के हिंदपीढ़ी थाना में पोस्टेड हैं।

बता दें कि इधर, हाल के दिनों में रांची में पुलिसकर्मियों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। इसके बाद रांची के विभिन्न थानों को सैनिटाइज किया गया था। पांच थानों के पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लालू प्रसाद पर पहले से ही कोरोना का खतरा मंडरा रहा था।

अब उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खतरा और भी बढ़ गया है। इधर, डीजीपी एमवी राव ने कहा है कि पुलिस वालों को कोरोना से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन आम लोगों के बीच काम करते हुए खतरा हमेशा रहता है। इससे बचाए रखना आसान नहीं होता।

सच्ची और अच्छी खबरों में अपडेट रहने के लिए एलायंस टुडे से और संबंध बनाइए

फाॅलो करिए –

YouTube

Facebook

Instagram

Twitter

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *