
एलायंस टुडे ब्यूरो
मुंबई। हॉलीवुड फिल्म अलादीन ने दूसरे वीकेंड में पकड़ बनाकर रखी, जिसे बूते फिल्म ने लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। शुक्रवार 31 मई को अलादीन का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ और कलेक्शन रहा ₹1.90 करोड़। दूसरे शनिवार को ₹3.10 करोड़ और दूसरे रविवार को फिल्म ने ₹3.60 करोड़ जमा किये। इसे मिलाकर दूसरे वीकेंड में फिल्म ने ₹8.60 करोड़ जुटा लिये। अलादीन का अब 10 दिनों का कलेक्शन ₹39.65 करोड़ हो चुका है। जानकार मानते हैं कि अलादीन ₹45 करोड़ तक का लाइफ टाइम कलेक्शन कर सकती है। 5 जून को सलमान खान की भारत की रिलीज का असर इस हॉलीवुड फिल्म पर भी पड़ सकता है। अलादीन 24 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ₹4.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को ₹6.50 करोड़ और रविवार को ₹7.75 करोड़ का कलेक्शन करके ओपनिंग वीकेंड में ही ₹18.50 करोड़ की रकम जुटा ली थी। पहले सोमवार को फिल्म ने ₹3.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ रिलीज हुईं पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड इससे काफी पीछे छूट गयी हैं। अलादीन फेंटेसी फ़िल्म है, जो अलादीन और जादुई चिराग़ की मशहूर और दुनियाभर में लोकप्रिय कहानी पर आधारित है। विल स्मिथ ने फ़िल्म में चिराग़ के जिन्न या जिनी का किरदार निभाया है। मेना मसूद अलादीन और नाओमी स्कॉट प्रिसेंस जैस्मीन के रोल में हैं। फ़िल्म को जाने-माने फ़िल्ममेकर गाय रिची ने डायरेक्ट किया है।भारतीय दर्शकों के क़रीब आने के लिए फ़िल्म के प्रमोशंस में बादशाह के एक स्पेशल सांग को इस्तेमाल किया गया है। इस लाइव एक्शन फ़िल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिस्पांस दिया है।