श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 400 बेसहारा गौ माताओं को कराया गया भोजन

alliancetoday
alliancetoday

एलायंस टुडे ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके उतरावां गांव में गौ के गोबर व मिट्टी से निर्मित 300 वर्ष प्राचीन मंदिर के समीप श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 400 बेसहारा गौ माताओं को भोजन श्रद्धा भक्तिभाव से अर्पण किया गया।
लोक परणार्थ सेवा समिति के उपसचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि गौ माताओ को 15 कुन्तल हरा चारा, 4 बोरी चोकर, 1 पेटी गुड़ आदि श्रद्धा भक्ति भाव से अर्पण किया गया। गौ भोज के पहले सामूहिक हरिनाम कीर्तन भी किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में चित्रकूट के कथा व्यास ज्ञानेश त्रिपाठी के अलावा शैलेन्द्र सिंह चैहान, गायत्री मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर सुनील कुमार वैश्य, संतोष कुमार, लालू भाई, रामू शुक्ला, पप्पू सिंह आदि लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया।

Share on

One thought on “श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 400 बेसहारा गौ माताओं को कराया गया भोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *