गुजरात में भयंकर तूफान आने की आशंका

alliancetoday
alliancetoday

एलायंस टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से चक्रवाती तूफान गुजरात की तरफ बढ़ रहा है और इसके 13 जूून की सुबह तक गुजरात पहुंचने की संभावना है। हालांकि, यह तूूूूफान कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा हम कर्नाटक से आई एक विडियो से लगा सकते हैं। विडियो में साफ दिखायी दे रहा है की तूफान बहुत बड़ा और भयंकर है। देखा जाए तो सभी अलर्ट गुजरात के लिए जारी किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात की वजह से करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई थी, लेकिन, कर्नाटक से आइ इस वीडियो ने चक्रवात वायु के संकट को और गहरा दिया है। माना यह भी जा रहा है कि तूफान, मानसून की रफ्तार पर भी अपना प्रभाव डाल सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण चक्रवात वायु तेज हो गया है। यह काफी रफ्तार से साथ उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे और भी खतरनाक हो सकता है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *