बॉलीवुड में कई महान एक्टर हुये हैं। इनमें राजकुमार भी शामिल हैं। राजकुमार अपने दौर के लोकप्रिय एक्टर रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है। राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था और करीबी लोग प्यार से ‘जानी’ के नाम से पुकारते थे। राजकुमार के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ खास किस्से पेश हैं
ये दिग्गज एक्टर 1940 में मुंबई आ गये और यहां पुलिस की नौकरी करने लगे। वो मुंबई के जिस थाने में कार्यरत थे, वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। इसी क्रम में उनके यहां फिल्म निर्माता बलदेव दुबे किसी काम की वजह से आये। दुबे को राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी पसंद आया और इस वजह से उन्होंने राजकुमार से अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। जिसे राजकुमार ने तुरंत मान लिया और नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्म करनी शुरू कर दी।