
एलायंस टुडे ब्यूरो
नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) बोर्ड की बारहवीं और दसवीं के बचे हुए पेपरों की परीक्षा की तिथियों की घोषणा शनिवार शाम पांच बजे कर दी जाएगी।
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। गौरतलब है कि दिल्ली के उत्तरी इलाके में दंगे के कारण दसवीं के कुछ पेपर नहीं हो सके थे जबकि पूरे देश मे दसवीं के पेपर हो गए थे। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण बारहवीं के कुछ पेपर नहीं हो पाए थे। सीबीएसई शेष पेपर की परीक्षा की तिथियां अपनी वेबसाइट पर डाल देगी।
————————————————————————————————————————–
कृपया ध्यान दें।
एलायंस टुडे हिंदी न्यूज वेब पोर्टल पिछले तीन सालों से अपने दर्शकों-पाठकों को निष्पक्ष और सच्ची खबरें निरंतर उपलब्ध करा रहा है। यह मीडिया जनता के सहयोग से जनता के लिए संचालित है। लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए यह मीडिया किसी काॅरपोरेट घराने या राजनीतिक दलों से कोई सहयोग नहीं लेता है। अतः दर्शकों-पाठकों से आशा है कि वे इस मीडिया को अपना उल्लेखनीय योगदान देने का कष्ट करेंगे। स्वैच्छिक योगदान के लिए पेज पर दिए गए लिंक का प्रयोग करें। आपको ऑनलाइन योगदान की रसीद भी तत्काल प्राप्त हो जाएगी। धन्यवाद।
-प्रबंध निदेशक