एलायंस टुडे ब्यूरो

ब्यटीम इंडिया। के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपने राजनीतिक सफर का शानदार आगाज किया। ईस्ट दिल्ली सीट से गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी की आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को बुरी तरह पीछे छोड़ा। गंभीर शुरुआती रुझान से ही बढ़त बनाए हुए हैं। शाम को 6:50 बजे तक गंभीर 390391 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। गंभीर ने क्रिकेटिंग स्टाइल में ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोगों के जनादेश का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सीधा निशाना साधा।गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘ना ये ‘लवली’ कवर ड्राइव था और ना ही ‘आतिशी’ बल्लेबाजी। यह सिर्फ भाजपा की गंभीर विचारधारा थी, जिसका लोगों ने समर्थन किया। इस जनादेश के लिए भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली भाजपा के सभी लोगों को शुक्रिया। हम लोगों की पसंद को बेकार नहीं जाने देंगे।’