18-20 नवंबर के बीच हो सकती है दीपिका और रणवीर की शादी


एलायंस टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका अपनी मां के साथ मुंबई में एक ज्वेलरी शोरूम के बाहर स्पॉट हुई थीं। इस बीच दीपिका ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे इनकी शादी की खबर पक्की हो जाएगी। दरअसल रणवीर सिंह ने इंन्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो पर रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए डप्छम् लिख दिया। दीपिका के इस कमेंट के बाद इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ स्पेशल तो जरूर है। वैसे अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल नवंबर तक दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इतना ही नहीं शादी के लिए दो जगह बताई जा रही है। जिसमें श्रीलंका और स्विट्जरलैंड का नाम है। दीपिका और रणवीर को अक्सर श्रीलंका में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। जब इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर डप्छम् का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *