हैनोवरः निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिना सिद्धू ने जीता स्वर्ण पदक

एजेंसी

हैनोवर जर्मनी। भारतीय निशानेबाज हिना सिद्धू ने म्यूनिख में अगले सप्ताह होने वाले आइएसएसएफ विश्व कप से पहले हैनोवर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता (आइएससीएच) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि पी श्री निवेता ने कांस्य पदक हासिल किया। हिना ने फाइनल में शानदार फॉर्म दिखाई और वह आखिर में फ्रांस की मैथिल्डे लामोले के साथ 239.8 अंकों के साथ बराबरी पर रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने मैथिल्डे से टाईब्रेकर में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। निवेता ने 219.2 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। इस तरह से हिना ने अगले सप्ताह के आइएसएसएफ विश्व कप के लिए अपनी शानदार तैयारियों का परिचय भी दिया।
हिना ने क्वालीफाइंग में 572 अंकों के साथ चैथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई, जबकि निवेता ने 582 अंकों के साथ शीर्ष पर रहकर क्वालीफाई किया। हिना ने कहा, श्मेरा अभ्यास जिस तरह से चल रहा है, उससे मैं काफी खुश हूं। बेशक यह सर्वश्रेष्ठ नहीं है, लेकिन हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। म्यूनिख आइएसएसएफ विश्व कप 22 से 29 मई के बीच खेला जाएगा। हिना ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता था।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *