एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। सामूहिक संतान गोपाल, संतान संस्कार महायज्ञ व हरिवंश महापुराण कथा कृष्णानगर स्थित सहसेबीर बाबा मंदिर पर 18 अप्रैल से शुरू होगी। कथा को श्रीधाम अयोध्या के कथा व्यास प्रद्युम्नप्रियाचार्य प्रभाकर जी महाराज संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम 26 अप्रैल तक चलेगा। कथा प्रतिदिन शाम साढ़े पांच बजे से सात साढ़े आठ बजे तक चलेगी। महायज्ञ सुबह आठ बजे से सुबह दस बजे तक होगा। कथा यजमान बनने व सांसकारिक दुखों के वैदिक समाधान भी होगा।