हत्‍यारोपी अशोक का नया चौंकाने वाला कबूलनामा

प्रद्युम्न हत्या मामले में हत्‍यारोपी अशोक के नए कबूलनामे से गुरुग्राम पुलिस सकते में आ गई है। वह अपने बयान से पलटी मारते हुए पुलिस और स्‍कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
भोंडसी स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामला ऐसा लग रहा था कि पुलिस हत्‍यारोपी के नजदीक पहुंचने में कामयाब हो रही है, लेकिन एक घटना से पुलिस के अब तक किए कराए पर पानी फेर दिया। यह हत्‍या की गुत्‍थी एकदम उलझ गया।गिरफ्तारी से लेकर पुलिस रिमांड के दौरान तोते की तरह आरोप कबूलने वाला बस हेल्पर अपने बयान से पलटी मार गया। उसने जेल में मिलाई के दौरान अपनी पत्नी ममता तथा तथा पिता अमीचंद्र तथा वकील मोहित वर्मा से कहा उसने छात्र की हत्या नहीं की। इतना ही नहीं उसने पुलिस पर इतनी गंभीर आरोप मढ़े कि आप भी पढ़कर चौंक जाएं

हत्‍या आरोपी के गंभीर आरोपों की लंबी फेहरिस्‍त

1- पुलिस ने नशे का इंजेक्शन देने के बाद सादे कागज में साइन करा लिए थे। यही नहीं उसे बुरी तरह से पीटा भी था। पानी में मुंह डुबो कर अपनी बात कहने को मजबूर किया

2-  अशोक ने बताया कि उसे पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि उन पर बड़ा दबाव है। असली कातिल हम पकड़ चुके हैं अभी जुर्म कबूल कर लो दो दिन बाद छोड़ दिया जाएगा।

3- अशोक चाकू लेकर बाथरूम में नही गया था। चाकू तो पुलिस या प्रबंधन ने प्लान कर वहां पर रखवाया। वारदात के बाद उसे धुला भी दिया था, ताकि फ्रिंगर ट नहीं आए।

4- अशोक के मुताबिक वहां पर दो बड़ी क्लास के बच्चे थे जो कपड़े बदल रहे थे। वह तो शौच के बाद बाथरूम ने निकल गया था। स्कूल की मैडम ने जब धर्म के नाम पर बच्चे को उठाने को कहा तो उसने वहां से बच्चे को उठा स्कूल की वैगन आर कार तक पहुंचाया था।

5- अशोक के वकील का कहना है कि अशोक को जेल में भी प्रताडि़त किया जा रहा है। कैदी उसे जाकर मारते हैं कि तूने बच्चे की जान क्यों ले ली। वार्डन भी उसे समय से खाना नहीं खाने देते। वहीं जेल प्रशासन ने कहा अशोक की सुरक्षा को लेकर हम सजग हैं उसे स्पेशल बैरक में रखा गया है। उसे वकील के आरोप गलत हैं।

बच्चों के बयान से अलग अशोक का बयान

जुर्म करने वाला हर शख्स खुद को निर्दोष बताता है। अशोक भले ही अब यह कह रहा है कि घटना के समय वह बाथरूम में नही था। मगर घटना के पहले बाथरूम गए प्रद्युम्न के दो सहपाठी छात्रों ने उसे बाथरूम में खड़े देखा था। दोनों ने यह बयान मजिस्ट्रेट के सामने दिया है। उनके लौटने के बाद ही बाथरूम में छात्र की हत्या कर दी गई।

जाने पुलिस ने क्‍या कहा

पुलिस आयुक्त गुरुग्राम संदीप खिरवार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हमारे पास पूरे सबूत हैं। सोमवार को इस मामले की चार्जशीट अदालत में पेश कर दी जाएगी। मुख्य गेट के पास लगे कैमरे फुटेज से दिख रहा है कि पहले अशोक बाथरूम की ओर गया फिर पीछे से बच्चा गया। बयान से मुकरने की बात तो कोई भी आरोपी यह नहीं कहता कि अपराध उसने किया है। उसके अपराध को साबित करने के लिए पुलिस के पास साक्ष्य हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *