स्टार बनें सल्लू के बॉडीगार्ड शेरा, माधुरी दीक्षित से मिला अवाॅर्ड

नई दिल्ली। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाते हैं। सलामन की वजह से उनसे जुड़े लोग भी चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक सल्लू के बॉडीगार्ड शेरा भी हैं। शेरा पिछले 20 साल से सलमान के बॉडीगार्ड हैं। हाल ही में वो एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सलमान खान के लिए सुरक्षा के तौर पर दिन-रात साथ खड़े रहने की वजह से उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा को उनकी एजेंसी की तरफ से बेस्ट सिक्योरिटी अवॉर्ड से नवाजा गया। शेरा को यह अवॉर्ड माधुरी दीक्षित ने दिया। शेरा के साथ सलमान उनके बेटे टाइगर को भी फिल्मों में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। एक बार सलमान ने टाइगर की तारीफ करते हुए कहा था, श्उसकी पर्सनैलिटी और लुक्स के आधार पर मैं कह सकता हूं कि हमारे पास एक हीरो है।श्सलमान की सक्सेस में शेरा का भी बहुत बड़ा हाथ है। शेरा एक सिख फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई। इसके बाद एक बार सलमान खान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए। तब सोहेल ने सोचा कि सलमान भाई को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है। सोहेल के दिमाग में शेरा आए। सोहेल शेरा के फिजीक से काफी इंप्रेस थे। सोहेल ने शेरा से कॉन्टैक्ट किया और उनसे पूछा श्भाई के साथ हमेशा रहोगे।श् तब शेरा बिना सोचे कहा दिया, श्हांश्। तब से आजतक शेरा सलमान खान के साथ हैं। शेरा सलमान को मालिक कहते हैं। एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था, श्मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। वो मेरे भगवान हैं। मालिक जहां जाते हैं मैं उनके साथ होता हूं। मैं उनको एक खरोच तक नहीं आने देता।श् शेरा सलमान के लिए सिर्फ एक बॉडीगार्ड नहीं बल्कि उनकी फैमिली का हिस्सा हैं। अपनी सिक्योरिटी के लिए सलमान शेरा को मोटी सैलरी देते हैं। तो शेरा की सैलरी 15 लाख प्रति माह है। सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड शेरा की जिंदगी से ही प्रेरित थी। शेरा अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों को भी सिक्योरिटी दे चुके हैं। साथ ही वह ’टाईगर सिक्योरिटी’ नाम से एक कंपनी भी चलाते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *