सीएम योगी आज लखीमपुर के दौरे पर, कलक्ट्रेट सभागार में हुई अधिकारियों की बैठक

एलायंस टुडे ब्यूरो

लखीमपुरखीरी। सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर पहुंच गए। लखनऊ में हो रही बारिश और मौसम की खराबी की वजह से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब दो घंटे देरी से यहां पहुंचा। यहां कलक्ट्रेट के बन्द सभागार में मुख्यमंत्री अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। सभी अफसरों के मोबाइल स्विच ऑफ करा दिए गए हैं। गेट को अंदर से बन्द कर लिया गया है। यहां सीएम अलग अलग विभाग की अलग अलग समीक्षा कर रहे हैं। योगी शहर के बाहरी इलाके के गांव लाहोरीनगर में सीएम योगी चैपाल लगाएंगे। मुख्यमंत्री यहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
सीएम योगी शुक्रवार की दोपहर करीब 11ः48 बजे लखीमपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतारा गया। यहां सांसदों और विधायकों ने सीएम की अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे कलक्ट्रेट सभागार पहुंच गए, यहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेने शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री इस अहम बैठक में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री के प्राथमिकता वाली योजनाओं पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस इस बैठक में बना हुआ है। जिले में उज्जवला, स्वच्छता अभियान, ओडीएफ जैसे योजनाओं की मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ में जिले के पंचायत राज मंत्री, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी भी मौजूद हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में घुसते ही सीएम का प्रभारी मंत्री, डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी रामलाल वर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद सीधे समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक गृह अधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद जिले के 150 प्रधानों से मुख्यमंत्री सीधे वार्ता करेंगे। सीएम की वार्ता के लिए चयनित 150 प्रधानों को सुबह से ही यहां बुला लिया गया है। मुख्यमंत्री उनसे विकास कार्यों की हकीकत पता लगाएंगे। इसके बाद सीएम का काफिला शहर से पांच किलोमीटर दूर लाहोरीनगर गांव पहुंच जाएगा। जहां गांव में चैपाल लगाकर सीएम विकास कार्यों की हकीकत जानेंगे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *