-मेयर ने किया मैगनस क्रियेशन कंपनी का उद्घाटन
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। नगर निगम की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि वह शहर को सुन्दर बनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के मामले में वह शहर को टाॅप टेन में शामिल करने के बजाय एक नंबर पर ले जाना चाह रही हैं। श्रीमती भाटिया मंगलवार को गोमतीनगर स्थित बुद्धा आॅडीटोरियम में मैगनस क्रियेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि हम लोग शहर को इतना सुन्दर बनाना चाहते हैं कि लोग बाहर से आकर देखें। सफाई के मामले में अभी शहर की रैंक 269 है, इसे सबसे ऊपर ले जाना है। उन्होंने कहा कि लखनऊ समिट के दौरान शहर को सुन्दर बनाया गया था, पर उसके बाद लोग जगह-जगह पान थूककर शहर को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा करने वालों को रोकने का काम करें। इस मौके पर पीलीभीत के विधायक संजय गंगवार ने कंपनी संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने छात्रों को सीख देते हुए कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जाॅब जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, रूकावटें जरूर आती हैं, पर हमें संघर्ष लगातार करना चाहिए। कंपनी की निदेशक शिखा सिंह ने कहा कि कंपनी को आगे ले जाने की पूरी कोशिश करूंगी। कार्यक्रम को कंपनी के निदेशक दिवाकर दीक्षित आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवम वशिष्ठ ने किया।
बच्चों के नृत्य ने सभी का मन मोहा
कंपनी के उद्घाटन कार्यक्रम में मंच पर कई छोटे बच्चों ने नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में 8 साल की भव्या सेठ ने नृत्य पेश किया। बाद में स्तुति जैन, स्वरा त्रिपाठी व गिन्नी सहगल ने नृत्य पेश किया।
एक छत के नीचे सुई से लेकर तलवार तक
कंपनी के निदेशक दिवाकर दीक्षित ने बताया कि कंपनी लोगों को एक छत के नीचे सुई से लेकर तलवार तक की सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सब्जी से लेकर इलेक्ट्रिशन समेत सभी सुविधाएं दी जाएंगी। लोगों को प्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी।
कंपनी के बारे में
मैग्नस क्रियेशन प्राइवेट लिमिटेड भारत का पहला शापिंग, सर्विस, सल्यूशन की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य हर किसी की जरूरत को पूरा करना है। कंपनी अपनी सभी सेवाएं आॅन लाइन, आॅन काॅल, आॅन एप्प व आॅन स्टोर के जरिये मुहैया कराएगा। यह दो सौ से अधिक सेवाएं देगा, जो निजी जरूरतों से संबंधित होगी। मैग्नस की कल्पना दिवाकर दीक्षित, पूजा द्विवेदी व समाज सेविका शिखा सिंह ने मिलकर की है।
बच्चों ने पेश किये मनमोहक नृत्य देखें-वीडियो
आठ वर्षीय नृत्यिका भव्या सेठ
चार वर्षीय नृत्यिका स्वरा त्रिपाठी
—
नौ वर्षीय नृत्यिका गिन्नी सहगल