एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। श्री दुर्गा मन्दिर समिति शास्त्री नगर लखनऊ के तत्वावधान मंें काकोरी स्थित वन खण्डेश्वर मन्दिर में पाँच निर्धन कन्याओं का विवाह एकादशी के पावन दिन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण चन्द्र ने बताया कि कन्या पक्ष और वर पक्ष ने वर-वधू का चुनाव अपनी सहमति से किया। समिति ने पूरे विधि-विधान के अनुसार जयमाल कार्यक्रम के पश्चात् भोजन प्रसाद का भी आयोजन किया जिसमें एक हजार लोग शामिल हुए। इस अवसर पर लगभग 70 हजार रुपये का उपहार भेंट स्वरूप दिया गया। जिस समय वर-वधू भोजन ग्रहण कर रहे थे उसी समय गायत्री मिष्ठान भण्डार सदर लखनऊ के अशोक कुमार वैश्व व उनकी पत्नी ममता वैश्य ने पाँचों कन्याओ को चाँदी की पायल भेंट की। निर्धन कन्याओं का विवाह गायत्री परिवार द्वारा विधि-विधान से विधिवत मंत्रो द्वारा कराया गया। इस विवाह की चर्चा आसपास के क्षेत्रो में रही। भव्य पंडाल व बिजली की व्यवस्था की गयी। भव्य सजावट व पाँच बेदी आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही।