मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने बुधवार को इं. अशोक कुमार सिंह को मुख्य अभियंता सिस गोमती (लेसा) नियुक्त किया। निगम के प्रबंध निदेशक एपी सिंह ने बताया कि राजधानी के लगभग 8.50 लाख उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने व निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए लेसा को विभाजित कर दो धड़ों में बांट गया था। इसमें एक मुख्य अभियंता सिस गोमती व ट्रांसगोमती दो कार्यालय बनाये गये थे।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि इं.अशोक कुमार वर्ष 1983 में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में सहायक अभियंता भर्ती हुई थी। वर्तमान में वह मध्यांचल निगम में मुख्य अभियंता (कॉमर्शियल) के पद पर थे। उनके पास सिस गोमती मुख्य अभियंता कार्यालय से सम्बद्ध सर्किल-एक, तीन, सात व आठ के अन्तर्गत आने वाले डिवीजन हुसैनगंज, राजभवन, अमीनाबाद, ऐशबाग, अपट्रान, राजाजीपुरम, रेजीडेंसी, चौक, आलमबाग, ठाकुरगंज, कानपुर रोड और सर्किल चार के सेस के चार डिवीजन शामिल किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सिस गोमती मुख्य अभियंता कार्यालय बंगला बाजार उपकेंद्र में रहेगा। मध्यांचल निगम ने इं. आशुतोष कुमार मुख्य अभियंता ट्रांसगोमती (लेसा) की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसगोमती मुख्य अभियंता कार्यालय से सम्बद्ध सर्किल दो, छह, नौ, दस जिसमें गोमतीनगर, चिनहट, मुंशीपुलिया, इन्दिरानगर, बख्शी का तालाब, डालीगंज, रहीमनगर डिवीजन शामिल होंगे। ट्रांसगोमती मुख्य अभियंता कार्यालय गोमतीनगर में बनाया जाएगा। हालांकि अभह तक गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल मुख्यालय में कार्यालय रहेगा।