लखनऊ से संयुक्ता भाटिया भाजपा की मेयर प्रत्याशी

-एलायंस टुडे की भविष्यवाणी सही साबित हुई
-भाटिया को प्रत्याशी बनाने की जताई थी संभावना
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संयुक्ता भाटिया को लखनऊ व आशा शर्मा को गाजियाबाद नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। अब तक कुल 12 प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि लखनऊ, अलीगढ वाराणसी मथुरा झांसी मुरादाबाद एवं सहारनपुर नगर निगमों के भाजपा प्रत्याशी घोषित हुए किये गए। अब तक भाजपा कुल 12 प्रत्याशियों सूची जारी कर चुकी है।
श्री राठौर ने बताया कि लखनऊ से श्रीमती संयुक्ता भाटिया अलीगढ़ से डा राजीव अग्रवाल वाराणसी से मृदुला जायसवाल मथुरा से डा मुकेश आर्य बन्धु झांसी से रामतीर्थ सिंघल मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल सहारनपुर से संजीव वालिया भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष डा पाण्डेय ने अपने संदेश में भाजपा प्रत्याशियों को विजय की शुभकामनाओं के साथ संगठन को प्राणार्पण से चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *