एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। राजनाथ सिंह आज संसदीय क्षेत्र लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में पधारे थे। राजनाथ सिंह नें लखनऊ विश्वविद्यालय में कहा कि किसी भी व्यक्ति का कप उसके कद से नहीं बल्कि उसके कृत्यों से बड़ा होता है। उन्होंने ये भी कहा कि मनुष्य के लिए ज्ञान ही पर्याप्त नहीं संस्कार भी बहुत अहम हैं। भारत के चरित्र की गाथा दुनिया के कोने कोने तक फैली है। स्वामी विवेकानंद भारत के पहले ग्लोबल यूथ थे। लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं कों पदक तथा डिग्री प्रदान करने के बाद राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में गुरु तथा कृत्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में हर पल गुरुओं के महत्व को हमें समझना चाहिए। मनुष्य के जीवन मे गुरु का बड़ा महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जब मैं प्राइमरी में पढ़ता था तो एक मौलवी साहब पढ़ाते थे। जब मैं उत्तर प्रदेश का शिक्षा मंत्री बना तो मेरे घर जाते समय वो मौलवी साहब फूलों का हार लिए खड़े थे, मैंने उनके चरण स्पर्श किये तो वो रो दिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि माता, पिता और गुरु से हमको संस्कार मिलते हैं। हम सभी को जीवन के हर मोड़ पर अपने माता-पिता के साथ गुरुओं का उल्लेख करना चाहिए। ज्ञान ही पर्याप्त नहीं संस्कार भी बहुत जरुरी है उन्होंने ये भी कहा कि मैंने छात्र रहते हुए कभी मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। मैं भी बहुत तेज तर्रार छात्र रहा हूँ, कभी मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। उन्होंने कहा कि छात्रों कभी मर्यादाओं को मत तोड़ना। मर्यादाओं का पालन, प्रिय ही नहीं पूज्य बनाता है। आज रावण नहीं राम की पूजा होती है। राजनाथ सिंह को आज मानद उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मुझे मानद उपाधि दी गई, मैंने आग्रह किया था कि मुझे ये उपाधि ना दी जाए मैं इस योग्य नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे मानद उपाधि देने का आदेश राज्यपाल का था इसलिए इनकार ना कर सका। उनको डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर उन्होंने डिग्री और मेडल्स हासिल करने वालों को बधाई दी। समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान देवता तुल्य है। लखनऊ विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह वाकई में अपने आप में बेहद अलग होता है। यहां से शिक्षा के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले छात्रों के साथ ही क्रिकेटर सुरेश रैना व आरपी सिंह भी निकले हैं। उन्होंने डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई भी दी।