-गोंडा बलरामपुर मार्ग पर बकठोरवा मोड़ पर हुआ हादसा
एलायंस टुडे ब्यूरो
गोंडा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बुधवार की भोर में तेज रफ्तार रोड वेज की बस ने वृद्धा को कुचल डाला। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
स्वर्गीय श्री प्रसाद बलरामपुर जिला के देवरिया गांव के रहने वाले हैं। कुछ वर्षों से बकठोरवा गांव में रह रहे थे। इनकी पत्नी छोटका रोज की तरह मार्निंग वाक के लिए निकली थी। वह घर लौट रही थी। गांव के करीब पहुंचते ही रोडवेज की बस मौत बनकर आ गयी। उसने उसे कुचल डाला। बस झांसी डिपो की बताई जा रही है। लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक बस लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के समय उसने दम तोड़ दिया।