एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक से बुधवार को राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचारिक भेंट की और नव वर्ष की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को महात्मा गांधी के आदर्श वाक्यों के संग्रह की पुस्तक ‘ए थाॅट फाॅर द डे’ की प्रति भी भेंट की।
भेंट के दौरान राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस पर भी चर्चा की। इस वर्ष 24 जनवरी को लखनऊ में पूर्वाह्न में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहभाग करेंगे तथा सायंकाल मुंबई में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को 9 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगरा आगमन की जानकारी देते हुये बताया कि आगरा में प्रधानमंत्री के जरिये कई प्रकल्पों का शिलान्यास-लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है।