एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। उमस भरी गर्मी से छूटकारा मिलने की संभावना है। उत्तरप्रदेश में शुक्रवार से हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आगामी 24 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शनिवार व रविवार को भी बरसात होगी। इसे प्री-मानसून बारिश की शुरुआत माना जा रहा है। आगामी दिनों में मध्यम स्तर की बदली छाई रहेगी। लोगों को गत दो-तीन दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। यह सिलसिला रविवार तक चलेगा।
बादलों व सूर्यदेव के बीच आंख-मिचौनी
गुरुवार को दिन भर बादलों व सूर्यदेव के बीच आंख-मिचौनी होती रही, हालांकि बारिश तो नहीं हुई लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान में भी इजाफा हुआ। वहीं शुक्रवार से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद भी हल्की बदली छाई रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे उमस व गर्मी से भी राहत मिलेगी।