भारत के बाहर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सबसे अधिक फेमस

एलायंस टुडे ब्यूरो

मुंबई। पिछले दो साल से प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह कर वहां का टीवी शो और हॉलीवुड की फिल्में कर रहीं हैं तो भारत के बाहर सबसे ज्यादा वो ही फेमस होंगी। या फिर दीपिका ने विन डीजल जैसे बड़े स्तर के साथ हॉलीवुड की फिल्म की तो वो देश के बाहर लोकप्रिय होंगी। आज के दौर में अगर भारत के बाहर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम  सबसे अधिक लोकप्रिय है तो वो हैं कटरीना कैफ। विदेशी मूल की इस अभिनेत्री को दुनिया भारतीय फिल्मों के कारण ही पसंद करती है। दरअसल ये बात एक वीडियो ऑन डिमांड ऐप की जारी ताजा रिपोर्ट से पता चली है। ये रिपोर्ट पिछले साल एक जनवरी से 31 दिसंबर के बीच एकत्र किये गए डेटा के आधार पर बनाई गई है। करीब 40 मिलियन यूजर्स के डेटा के आधार पर भारतीय अभिनेत्री की विदेशी लोकप्रियता तय की गई। इस लिस्ट में प्रियंका, दीपिका, करीना, ऐश, अनुष्का, काजोल और आलिया भी शामिल थीं। कटरीना कैफ वैसे भी इससे पहले कुछ समय तक गूगल पर सबसे अधिक सर्च करने वाली अभिनेत्री थीं, जो स्थान बाद में सनी लियोनी ने ले लिया। इस सर्वे में दिलजीत दोसांझ को भारत के बाहर सबसे लोकप्रिय पंजाबी एक्टर माना गया है तो नीरू बजवा को दूसरा स्थान मिला है। सर्वे के मुताबिक भारत के बाहर सबसे अधिक आस्ट्रेलिया में पंजाबी फिल्में देखी जाती हैं और अमेरिका में सबसे अधिक तमिल फिल्में। करीब 25 से 35 साल की उम्र के लोग सबसे अधिक 50 प्रतिशत फिल्में वीडियो ऑन डिमांड देखते हैं। विदेशों में हाल ही में मराठी और भोजपुरी फिल्मों की मांग भी बढ़ी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *