भाजपा में मेयर प्रत्याशी की दौड़ में महंत देव्यागिरि व संयोगता भाटिया आगे


-नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज
-महीने के अंत में जारी हो सकती है चुनाव तरीख्ों
-भाजपा में मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर अटकलें तेज

एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। नगर निगम में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हर वार्ड से कम से कम पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट लेने की जुगाड़ में लगे हुए है और दलों में भी इसी तरह की कसमकश देखी जा सकती है। सबसे ज्यादा टिकट मांगने वालों में भाजपा में कतारें लंबी हैं। मेयर पद के टिकट के लिए दो लोगों का दावे ज्यादा चल रहा है।
लखनऊ में मेयर पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण कई पुरुष प्रत्याशियों का गणित बिगड़ गया है। वजह यह है कि यह प्रत्याशी मेयर का टिकट पाने के लिए इच्छुक थ्ो, लेकिन सीट आरक्षित होने के कारण उनके सपनों पर पानी फिर गया है। भाजपा में मेयर प्रत्याशी की दौड़ में महंत देव्यागिरि व संयोगता भाटिया आगे चल रही हैं। इसमें महंत देव्यागिरि की दावेदारी मजबूत दिख रही है। महंत देव्यागिरि दो वर्षों से राजधानी के छोटे-बड़े धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में शामिल हो रही हैं। देव्यागिरि लखनऊ के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मंदिर की महंत भी हैं। जबकि संयोगता भाटिया लखनऊ कैंट के पूर्व विधायक रहे सतीश भाटिया की पत्नी हैं। उनके निधन के बाद वह भाजपा से कई बार कैंट विधानसभा के लिए टिकट मांग चुकी हैं। हालांकि, पार्टी द्बारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया, इसके बाद भी वह पार्टी के लिए निरंतर काम कर रही हैं। इस बार उनकी दावेदारी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। चर्चा यह है कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का आर्शीवाद जिसे मिलेगा, वहीं मेयर पद का दावेदार होगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *