बहराइच: बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के जंगल से सटे माखनपुरवा गांव में जंगल से निकले तेंदुए ने सोमवार की रात बालिका को जंगल में उठा ले गया और उसे मार डाला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम का आक्रोशित लोगों ने घेराव किया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सुजौली थाने के कतर्निया रेंज के जंगल से सटे सुजौली गांव के मेरे माखनपुरवा में सोमवार की रात लगभग सात बजे राजदेव निषाद की 9 वर्षीय बेटी ममता शौच के लिए मां के साथ गांव के बाहर गयी थी। इसी दौरान अचानक जंगल से निकले तेंदुए ने उसे झाडि़यों में दबोच ले गया। जिस पर ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े, तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। रात लगभग साढ़े आठ बजे झाडि़यों में बालिका की लाश मिली। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम का भी लोगों ने घेराव किया और बालिका की लाश पुलिस को देने से मना कर दिया। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *