एलायंस टुडे ब्यूरो
मुंबई। फिल्म रेस 3 का ट्रेलर जारी करने के साथ इस फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है और अब एक नए गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस आपको झूमते हुए नजर आयेंगे, जिसे शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है।
इस नए गाने का नाम ‘हीरिये’ है। चंद सेकेंड की झलक से ये समझ में आता है कि ये गाना पार्टी नंबर है। गाने में सलमान और जैकलीन अपने डांस का जलवा दिखा रहे हैं और इस झलक में जैक का पोल डांस भी है। मीत ब्रदर्स के कम्पोज किये गए इस गाने को दीप मोनी और नेहा भसीन ने गाया है। गाने के अंग्रेजी बोल कमाल खान ने गाये हैं। रेस 3 को 3 डी में रिलीज किया जाएगा, जो देश की पहली 360 डिग्री विजुवल एक्सपीरियंस वाली फिल्म बताई जा रही है। रेस सीरीज को इससे पहले अब्बास मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाये थे। पहली रेस 2008 में आई थी स पहले भाग में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कटरीना कैफ थेस दूसरी रेस 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ ने अपनी जगह बनाये रखी लेकिन साथ में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस ने जगह बनाई। रेस 3 को टिप्स के रमेश तौरानी और सलमान खान साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज हो रही रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं। फिल्म का निर्देशक रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म में कई बड़े एक्शन स्टंट रखे गए हैं। सलमान खान ने अपनी टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म रेस 3 की रिलीज के बाद सलमान टीवी शो दस का दम शूट करेंगे और उसके बाद दबंग 3 शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और मौनी रॉय भी होंगी। साल के अंत में सलमान को अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करनी है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी होंगी।