नगर निगम के पार्षद करेंगे प्रदर्शन

एलायंस टुडे ब्यूरो

लखनऊ। नगर निगम के छह वार्डों के पार्षद, पूर्व पार्षद व नागरिक पांच मई को नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार राव के खिलाफ नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय ने नोटिस जारी कर दी है।
पार्षदों व पूर्व पार्षदों का कहना है कि नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार राव गलत कार्यों में लिप्त हैं। अवैध बूचड़ खानों का संचालन नहीं बंद कराया है। शहर में धड़ल्ले से मीट की अवैध दुकानें चल रही हैं। कांजी हाउस में जानवरों को मानक के अनुसार चारा नहीं दिया जा रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *