एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। कई दिनों से लखनऊ में तेंदुआ ने नाक में दम कर रखा है। हर तरफ दहशत फैली हुई है। लेकिन अब इस दहशत को पुलिस ने खत्म कर दिया है। एसएचओ त्रिलोकी सिंह ने तेंदुआ पर फायर झोंक दिया, जिसके कारण गोली लगने से वह घायल भी हो गया है। बाद में डॉक्टर उत्कर्ष शुक्ला ने कंफर्म करते हुए बताया है कि तेंदुए की मौत हो गई है। एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर हैं। जिस घर में तेंदुआ घुसा था, वह घर शरीफ खान का है। तेंदुआ रसोई में छिपा बैठा था। जिसकी बंदूक से तेंदुए को गोली लगी वे एसएचओ त्रिलोकी सिंह पट्टी कराकर लौटे और उनके लिए जिंदाबाद के नारे लगे और लोगों ने तालियों से स्वागत किया। इस प्रकरण में पुलिस को आईजी से इनाम मिला है। आईजी ने पुलिस को 50000 रूपए का इनाम दिया है। बता दे कि लखनऊ में आशियाना के औरंगाबाद में तेंदुए को पकड़ने की सारी कोशिशें वन विभाग की आज सवेरे फेल हो गई, तेंदुआ जाल को पार करते हुए गांव में घुस गया ,उसने मुन्ना नाम के युवक को घायल कर दिया था,कोई उपाय न सूझता देख पुलिस को फायर करना पड़ा