जेटली गुजरात के प्रभारी बनाये गये , जावडेकर के जिम्मे कर्नाटक

जेटली गुजरात के प्रभारी बनाये गये, जावडेकर के जिम्मे कर्नाटक
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया जबकि कर्नाटक की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को सौंपी। गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल बाद में होने की संभावना है। कर्नाटक में 2018 में चुनाव संभावित है।

गुजरात विधानसभा की कार्य अवधि 22 जनवरी, 2018 तक है। कर्नाटक विधानसभा की कार्य अवधि 28 मई, 2018 को समाप्त होगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *