गोवा में महिलाएं सेफ, दिल्ली की हालत व बिहार की हालत सबसे बत्तर

क्या आपको पता है हमारे देश में महिलाएं सबसे ज्यादा कहां सुरक्षित हैं और किस राज्य में असुरक्षित। अगर आप नहीं जानते तो आज हम आपको बताएंगे हमारे देश में कहां महिलाओं को काफी सम्मान मिलता है और वे कहां असुरक्षित हैं। इसका खुलासा कल बुधवार 1 नवंबर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया। मंत्रालय की ओर से प्लान इंडिया की ओर से बनाई गई रिपोर्ट को जारी किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य गोवा है। इसके बाद नंबर आता है केरल, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर का। वहीं दूसरी ओर, जिन राज्यों में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं उनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली हैं। इस बात का खुलासा हुआ है लिंग भेद्यता सूचकांक (जेंडर वल्नरेबिलिटी इंडेक्स यानी जीवीआई) से। इस रिपोर्ट को ‘प्लान इंडिया’ ने बनाया है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बुधवार को इसे जारी किया है। इस रिपोर्ट में गोवा को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बताया गया है, जबकि दिल्ली को महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से सबसे खराब बताया गया है। गोवा का जीवीआई 0.656 है, जो कि देश के औसत जीवीआई 0.5314 से अधिक है। जीवीआई के तहत राज्यों को शून्य से लेकर 1 तक के पैमाने पर स्कोर दिए गए हैं। इस स्केल में जो राज्य 1 के करीब होगा वह सबसे अच्छा और जो 0 के करीब होगा वह बुरा होगा। गोवा न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से सबसे ऊपर है, बल्कि शिक्षा में पांचवें, स्वास्थ्य में छठे, जीविका कमाने में छठे और गरीबी के मामले में आठवें नंबर पर है। केरल 0.634 जीवीआई के साथ दूसरे नंबर है। इस लिस्ट में सबसे खराब हालत है बिहार की। 0.410 जीवीआई के साथ बिहार इस लिस्ट में सबसे नीचे है। राज्य में 39 फीसदी लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम आयु में हो जाती है। सर्वे के दौरान 15-19 वर्ष के आयुवर्ग की 12.2 महिलाएं या तो मां बन चुकीं थीं या फिर गर्भवती थीं। अगर बात की जाए दिल्ली की तो 30 राज्यों की इस लिस्ट में वह 28वें नंबर पर है यानी बिहार से सिर्फ दो नंबर ऊपर। दिल्ली को 0.436 जीवीआई का स्कोर मिला है। महिला सुरक्षा और शिक्षा में इसका रेकॉर्ड बहुत खराब है। झारखण्ड 27वें (0.450) नंबर पर था वहीं उत्तर प्रदेश 29वें (0.434) नंबर पर रहा। स्टडी का डाटासेट 170 संकेतों पर आधारित है इसमें 2011 की जनगणना भी शामिल है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश 0.434 जीवीआई के साथ 29वें नंबर पर है, जबकि 0.450 जीवीआई के साथ झारखंड 27वें नंबर पर है। यानी दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में महिलाएं देश के किसी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक असुरक्षित हैं। भारत में करीब 29 फीसदी बच्चों की उम्र 0-5 वर्ष के बीच है। इसके बावजूद चाइल्ड सेक्स रेशो (0-6 वर्ष) 919 है वहीं जन्म के समय यह 900 है। प्लान इंडिया की ऐग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, भाग्यश्री डेंगले ने कहा, ‘हालांकि 18 वर्ष से कम आयु की आबादी में लड़कियों की आबादी लगभग आधी है लेकिन भारत में लड़कियों को अलग-अलग स्तर पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।’ इस इंडेक्स में एक बात साफ है कि एक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि का असर दूसरे क्षेत्रों में भी नजर आता है। इसके हालांकि कुछ अपवाद भी हैं। उदाहरण के लिए सिक्किम (4) और पंजाब (8) ने आर्थिक पहलू को छोड़कर सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *