एजेंसी
माॅस्को। रूस के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगी। जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अभी करीब 69 लोग लापता बताए जा रहे हैं। खबर के मुताबित कुछ लोग अभी मॉल में ही फंसे हैं। यह घटना रूस के साइबेरियाई शहर केमरोफो में विंटर चेरी मॉल की है। खबर है कि लापता लोगों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। आग चैथे माले पर लगी है। आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन अभी भी वहां पर धुएं का एक बड़ा गुबार है। इस घटना के बाद चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए चैथे माले से ही छलांग लगा दी। आग बुझाने के लिए लगभग 200 से अधिक फायरब्रिगेड कर्मी मौजूद हैं। मॉल के एक हिस्से में मौजूद जू में लगभग 200 जानवर थे। वह किस परिस्थिति में हैं इसकी कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि चैथे माले पर लोगों की संख्या इसलिए भी ज्यादा थी क्योंकि वहां सिनेमाहॉल और मनोरंजन की अन्य सुविधाएं हैं। फिलहाल पुलिस लोगों की मदद कर रही है।