क्यों माना जाता है गाय को प्रत्यक्ष देवता

अधिकतर सभी घरों में जब सुबह पहली रोटी बनाई जाती है तो ये रोटी गाय माता को खिलाई जाती है। सदियों से ये परंपरा चल रही है और पीढ़ी दर पीढ़ी ये आगे बढ़ रही है। आप भी शायद सुबह बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाते हों लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है। आखिर क्यों गाय को पहली रोटी खिलाई जाती है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में…. हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गाय माता को देवतुल्य माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जब गाय को पहली रोटी खिलाई जाती है तो इससे देवता प्रसन्न होते हैं। आप भगवान को भोग लगाएं या गाय माता को पहली रोटी खिलाएं दोनों का फल एक समान ही होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी इंद्र पूजा बंद करवाकर गौमाता की पूजा प्रारंभ करवाई, क्योंकि गाय प्रत्यक्ष देवता हैं। गाय का दूध, गोबर और गोमूत्र में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। जो व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों से बचाए रखते हैं। जिस घर में गाय रखी जाती है वहां कभी भी वास्तुदोष उत्पन्न नहीं होता है और घर में सुख व शांति बनी रहती है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *