कानपुर से भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज, सीएम योगी भी अा सकते हैं

भाजपा ने नगर निगम और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए चुनाव प्रचार का आगाज कानपुर की धरती से करने का फैसला किया है। इस सिलसिले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11 और 12 अक्तूबर को कानपुर में होगी। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और सीएम आदित्यनाथ योगी के शिरकत करने की उम्मीद है। जिला और क्षेत्र स्तर पर प्रांतीय कार्यसमिति को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कानपुर-बुंदेलखंड परिक्षेत्र के पदाधिकारियों के कंधों पर कार्यसमिति का जिम्मा होगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि कार्यसमिति का एजेंडा नगर निगम और निकाय चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव में भी कमल खिलाने का है। इसके लिए कार्यसमिति के पदाधिकारी अंतिम दिन राजनीति पर चर्चा करेंगे। इसमें प्रदेश, क्षेत्र, जिला संगठन और मंडल स्तर के पदाधिकारी अपेक्षित होंगे। सबको जन-जन तक केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को पहुंचाने की ऊर्जा भरी जाएगी। साथ ही उन्हें जनमत हासिल करने के टिप्स भी दिए जाएंगे। क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री दो दिनों में से किसी एक दिन शिरकत कर सकते हैं। इसी महीने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हुई थी। इस बैठक के फैसलों पर अमल की भी रणनीति बनेगी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यसमिति की तिथि अभी प्रस्तावित है। इसी हिसाब से संगठन ने तैयारियां शुरू की है। विजय शंखनाद रैली भी हुई थी कानपुर मेंभाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का आगाज कानपुर की धरती से ही किया था। अक्तूबर 2013 को कानपुर में हुई पार्टी की विजय शंखनाद रैली को तब गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए आह्वान किया था कि केंद्र में सरकार बनी तो यूपी की जनता को राहत मिलेगी। इस बार भी पार्टी ने नगर निगम और लोकसभा चुनाव का आगाज कानपुर की ही धरती से करने का फैसला किया है।इन चार स्थानों में से एक जगह संभावित है बैठक
पीएसआईटी भौंती, सीएसए का कैलाश भवन, ब्रिज होटल या फिर मंधना का गेस्ट हाउस

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *