एलायंस टुडे ब्यूरो
कैराना। कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना आज सुबह शुरू हो गयी। कैराना और नूरपुर सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आयी थीं। कैराना सीट पर कल 73 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था। दोनों सीटों के लिए हुए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुए। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के फरवरी में निधन के कारण कैराना सीट पर उपचुनाव हुए। अब सिंह की पुत्री मृगांका सिंह यहां से बीजेपी प्रत्याशी हैं। नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह चैहान की सडक दुर्घटना में मौत के कारण उपचुनाव हुए।
कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल उम्मीदवार तबस्सुम हसन करीब 50 हजार मतों से विजयी।
कैराना में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने उपचुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की. लेकिन कुछ हजार वोटों से हम हार गए।
जो खेल वो (बीजेपी) हमारे साथ खेलते थे, वही खेल हमने सीखा है उनसे। ये कहा गया कि किसानों का कर्ज माफ होगा, पर क्या हुआ? बल्कि किसानों की जान चली गई। ये बहुत बड़ा धोखा है- अखिलेख यादव
उपचुनाव रिजल्ट पर बोले जयंत चैधरी- कैराना में जिन्ना पर गन्ना की जीत हुई है
कैराना में 21वें राउंड के बाद आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को मिले 4 लाख 21 हजार 145 वोट। बीजेपी प्रत्याशी मृगांका को मिले 3 लाख 71 हजार 691 वोट। आरएलडी प्रत्याशी 49454 मतों से आगे।
कैराना में 20वें राउंड के बाद आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को मिले 4 लाख 1 हजार 764 वोट। बीजेपी प्रत्याशी मृगांका को मिले 3 लाख 53 हजार 173 वोट। आरएलडी प्रत्याशी 54191 मतों से आगे
नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन ने 6211 वोट से जीत हासिल की
नूरपुर विधानसभा उपचुनाव 23वें राउंड के बाद सपा के नईमुल हसन 10401 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा की जीत तय।
कैराना में 15वें राउंड के बाद आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को मिले 3 लाख 48 हजार 02 वोट। बीजेपी प्रत्याशी मृगांका को मिले 2 लाख 62 हजार 68 वोट। आरएलडी 42734 मतों से आगे।
कैराना में 14वें राउंड के बाद आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को मिले 2 लाख 86 हजार 705 वोट। बीजेपी प्रत्याशी मृगांका को मिले 2 लाख 44 हजार 627 वोट। आरएलडी 42078 मतों से आगे
नूरपुर विधानसभा उपचुनाव 20वें राउंड के बाद सपा के नईमुल हसन 10208 वोटों से आगे चल रहे हैं
नूरपुर विधानसभा उपचुनाव 17वें राउंड के बाद सपा के नईमुल हसन 3450 वोटों से आगे चल रहे हैं
कैराना में 10 वें राउंड की गिनती पूरी.। आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को मिले 2 लाख 9 हजार 938 वोट। बीजेपी प्रत्याशी मृगांका को मिले 1 लाख 78 हजार 948 वोट। आरएलडी उम्मीदवार 30990 मतों से आगे।
कैराना लोकसभा उपचुनावरू बीजेपी प्रत्याशी मृगांका को मिलेदृ110222 वोट. गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम को 151427 मत. तबस्सुम 41205 वोटों से आगे
नूरपुर विधानसभा उपचुनावरू 12वें राउंड के बाद सपा के नईमुल हसन 4524 वोटों से आगे. बीजेपी की अवनि सिंह पीछे.
नूरपुर में सपा उम्मीदवार नईमुल हसन 9 हजार वोटों से आगे
पांचवें चरण में आरएलडी उम्मदीवार तबस्सुम हसन को 11,3742 और बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह को 95,577 वोट मिले हैं।
कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी की तबस्सुम हसन 8132 वोट से आगे हैं.
कैराना लोकसभा उपचुनाव में आरएलडी की तबस्सुम हसन भाजपा के मृगांका सिंह से 3000 वोटों से आगे चल रही हैं।
शामली के कलेक्टर इंदर विजय सिंह ने बताया कि कैराना में पहले राउंड की गिनती समाप्त, आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन को 3700 जबकि भाजपा के मृगांका सिंह को 3746 वोट मिले।
शुरुआती रुझान में नूरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी आगे
कैराना लोकसभा और नुरपूर विधानसभा में मतगणना शुरू
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह जीते थे। हुकुम सिंह को इस चुनाव में कुल 5 लाख 65, 909 मत मिले थे जबकि सपा की नाहिद हसन दूसरे नम्बर पर रही थीं और उन्हें 3 लाख 29081 वोट मिले थे। बसपा के कुंवर हसन तीसरे स्थान पर आए थे और उन्हें 1 लाख 60444 वोट मिले थे।
इस बार इस सीट पर भाजपा से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह प्रत्याशी हैं जबकि रालोद से तबस्सुम हसन मैदान में हैं जिन्हें सपा, बसपा और कांग्रेस का समर्थन भी प्राप्त है। मुकाबला मुख्यतरू इन्हीं दोनों उम्मीदवारों के बीच है।
कैराना लोकसभा और नूरपुर विधान सभा सीटों पर इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ है। कैराना लोकसभा सीट पर 54.17 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2014 में यहां 73.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। नूरपुर विधान सभा में इस बार 61 प्रतिशत वोट पड़े जबकि 2017 में आम चुनाव में 66.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। कैराना लोस सीट के 73 पोलिंग बूथों पर 61 प्रतिशत पुनर्मतदान कैराना लोकसभा सीट के 73 पोलिंग बूथों पर बुधवार को 61 प्रतिशत पुनर्मतदान हुआ। इन 73 में से 68 पोलिंग बूथ सहारनपुर के थे और पांच पोलिंग बूथ शामली के थे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस पुनर्मतदान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की एक बैलेट यूनिट और चार स्थानों पर वीवीपैट खराब होने की शिकायतें आई जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। इस पुनर्मतदान के लिए 10 कंपनी अद्धसैनिक बल भी तैनात किया गया था। 28 मई को हुए मतदान के दौरान कैराना लोस क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों पर वीवीपैट खराब हुई थीं जिससे मतदान बाधित हुआ था। चुनाव आयोग ने शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जहां-जहां वीवीपैट की खराबी के चलते दो घण्टे से ज्यादा समय तक मतदान प्रभावित हुआ ,वहां पुर्नमतदान का फैसला किया था।