उपचुनाव में मिली हार से भाजपा को मिली सीख – राजनाथ सिंह


एलायंस टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली हार से भाजपा को सबक मिली की ऐसा भी हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर भाजपा को समाजवादी पार्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बिहार के अररिया लोकसभा सीट पर भी भाजपा को आरजेडी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुए उपचुनाव में भी भाजपा को हार मिली थी। गौरतलब है कि गोरखपुर लोकसभा सीट पर उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार से लगातार सांसद थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान, श्देश के लोगों में भाजपा के खिलाफ गुस्सा हैश् पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा, श्वो विपक्षी पार्टी के नेता हैं और ऐसी बातें बोलना उनसे अपेक्षित है। लेकिन समय बताएगा कि देश लोगों में किसके खिलाफ गुस्सा है।श् राजनाथ सिंह से जब प्रधानमंत्री पद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, श्मैं अतिमहत्वकांक्षी नहीं हूं। जिसे भी यह जिम्मेदारी दी गई है वो इसको जिम्मेदारी पूर्वक निभा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने जब आर्ट आॅफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के राम जन्मभूमि विवाद में मध्यस्थता करने के बारे में सवाल किए जाने पर कहा, श्हम इस मुद्दे पर उन्हें मध्यस्थता करने से नहीं रोक सकते। जहां तक सरकार की बात है तो मैं यह कहना चाहूंगा कि मामला अदालत में विचाराधीन है।श् राजनाथ सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के बारे में कहा, श्अगर कोई अपने राजनितिक हित के लिए जेएनयू का इस्तेमाल कर रहा है तो इसकी जांच होनी चाहिए। अगर कोई भी राजनीतिक पार्टी किसी विश्वविद्यालय का प्रयोग अपना राजनितिक हित साधने के लिए कर रही है तो ऐसा नहीं होना चाहिए।श्

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *