उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के आठ प्रत्याशियों की जीत तय

एलायंस टुडे ब्यूरो

लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस सीटों के होने वाले चुनाव में अपने सात बचे प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। आज वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ सभी प्रत्याशी विधान भवन के सेंट्रल हाल में अपना नामांकन करेंगे। आज नामांकन का अंतिम दिन है। इससे पहले समाजवादी पार्टी से जया बच्चन तथा बहुजन समाज पार्टी से भीमराव अंबेडकर ने अपना नामांकन किया है। राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशियों के चयन में इस बार कई समीकरणों को साधने की कोशिश की है। भाजपा ने कल 18 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची से ही भाजपा ने योगी आदित्यनाथ सरकार में बड़बोले कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को कड़ा संदेश दिया है। बीते कई महीने से राजभर अपनी सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने आठ प्रत्याशियों को उतारकर कई तरह के समीकरण साधने की कोशिश की है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *