ईद-उल-फित्र 2018ः नमाज के लिए मस्जिदों में अल्लाह के सजदे में लाखों सिर झुके

एलायंस टुडे ब्यूरो

गोरखपुर। ईद-उल-फित्र की नमाज के लिए ईदगाहों और मस्जिदों में अल्लाह के सजदे में लाखों सिर झुके। गोरखपुर शहर की सभी सात ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा शहर की मस्जिदों में भी ईद-उल-फित्र की नमाज पढ़ी गई। शहर-ए-काजी मुफ्ती वलीउल्लाह कहते हैं कि ईदगाह का अर्थ होता है खुशी की जगह या खुशी का वक्त। यह ऐसी जगह है जहां पर बंदा दो रकात नमाज पढ़ कर अल्लाह का शुक्र अदा करता है। मुसलमानों के दो सबसे बड़े त्योहारों ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अजहा की खुशी ईदगाह में ही मनाई जाती हैं। हालांकि सभी ईदगाह अकीदतमंदों की भीड़ के आगे छोटी पड़ गई। शहर में चिलमापुर और ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल की ईदगाह में सबसे पहले 8 बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। कथा सम्राट प्रेमचंद की कालजयी रचना ईदगाह के लिए कथ्य इसी ईदगाह पर लगने वाले मेले से मिला। ईदगाह इमामबाड़ा स्टेट मिया बाजार में 8.30 बजे, ईदगाह पुलिस लाइन सिविल लाइन, ईदगाह बेनीगंज, ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर और ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कालेज में लाखों अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *