एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव का सरकारी बंगला कभी आलीशान महल की तरह दिखता था, अब खंडहर की तरह दिख रहा है। अखिलेश ने इसे अपने मुख्यमंत्री रहते ही बनवाया था। राज्य संपत्ति विभाग के सूत्रों का कहना है कि इसको भव्य रूप देने और साज सज्जा में 42 करोड़ रुपये खर्च किये गए थे।
अखिलेश यादव ने आवंटित बंगला दो जून को खाली कर दिया था। आज बंगला की चाबी राज्य संपत्ति विभाग को सौंपी गई। जब राज्य संपत्ति विभाग के कर्मचारी बंगला में अंदर घुसे तो वह हैरत में पड़ गए। बंगले में लगे फ्लोर टाइल्स, मार्बल समेत कई जगह फर्श टूटी पड़ी मिली। छत और दरवाजों पर भी हथौड़ा चलाया गया है। यहां तक इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड तक को नहीं बख्शा। उसे भी उखाड़ दिया गया है।